नवगछिया: ।वार्षिक परीक्षा को लेकर के सरकार के दिए गए निर्देश के आधार पर विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। गोपालपुर प्रखंड में कई जगह प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे, तो कहीं पर शिक्षक अनुपस्थित रहे। कहीं मध्याह्न भोजन की स्थिति खराब थी, तो कहीं पर गंदगी का अंबार था। गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने औचक निरीक्षण किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार को हमने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें कई तरह के अनियमितता मिली।

उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय गोसाईगांव मध्य विद्यालय मियां टोली मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार बुनियादी विद्यालय तिनटंगा की स्थिति सबसे खराब मिली है। गोसाईगांव मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्भय झा बिना सूचना पंजी में उपस्थिति दर्ज करा कर अनुपस्थित थे। यहां पर बच्चों को भोजन के साथ फल देना था, लेकिन फल व अंडा भी नहीं दिया गया था। भोजन की गुणवत्ता का काफी अभाव था। यही स्थिति मियां टोला मध्य विद्यालय का था, जहां पर शिक्षकों ने डेढ़ सौ छात्रों की उपस्थिति बनाई, लेकिन विद्यालय में मात्र 59 छात्र उपस्थित थे। भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं थी।

सुकटिया बाजार में खुद प्रधानाध्यापक शशि कला कुमारी बिना सूचना के ही अनुपस्थित थीं। इसके अलावा विद्यालय में 2:00 बजे एक भी छात्र नहीं थे। पठन-पाठन के साथ मध्यान भोजन की भी स्थिति दयनीय था उन्होंने बताया कि बुनियादी विद्यालय सिमडेगा करारी में शिक्षक संगीता कुमारी, सुमन कुमार, मीनू कुमारी, अशोक कुमार, रविंद्र टाइगर सहित कई शिक्षक अनुपस्थित थे। इन शिक्षकों के द्वारा उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति दर्ज करा कर अनुपस्थित हो गए थे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मध्य विद्यालय गोसाई गांव मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार मियां टोली गोपालपुर के प्रधानाध्यापक के ऊपर कार्यवाही करने के साथ-साथ इन लोगों के ऊपर रिकवरी भी कराया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *