नारायणपुर। गनौल गांव में बुधवार रात्रि भूखा देवी के घर अपराधियों ने ताबड़तोड़ 15 से 20 राउंड फायरिंग की। भूखा देवी ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाकर सोने के लिए जा रही थी तभी गांव के सिन्टू यादव, सन्नी कुमार व मनीष कुमार ने मेरे घर पर गोलीबारी शुरू कर दी।
Total Downloads: 102
पीड़ित ने बताया कि 14 जून 2019 के दिन मेरे पति लगन यादव को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली से भून दिया था जिसमें गांव के ही शिवा यादव अभी जेल में है। इसी को लेकर सिन्टू यादव मेरे ऊपर दबाव बना रहा है कि मिल जाओ नहीं तो पूरे परिवार को गोली मार दूंगा।
उधर सिन्टू यादव कि पत्नी व वार्ड सदस्य ने बताया कि मंगलवार को लगन यादव के पुत्र मिथिलेश यादव ने मेरे पति के ऊपर गंगा के उस पार ट्रैक्टर पर गोलीबारी की थी। दोनों पक्ष से भवानीपुर थाने में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। जिसने गोलीबारी की है पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

