नवगछिया। खरीक प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से खरीक प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से भवनपुरा पंचायत के मुखिया विनीत कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह को लगातार तीसरी बार मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया।
Total Downloads: 101
जबकि मुखिया संघ का उपाध्यक्ष लोकमानपुर पंचायत की मुखिया रूबी कुमारी एवं राघोपुर पंचायत की मुखिया मनोज कुमार मंडल को चुना गया। सचिव पद के लिए उस्मानपुर पंचायत के मुखिया गणेश मंडल को चुना गया। मुखिया संघ के चुनाव के उपरांत पंचायत प्रतिनिधियों में पंचायत के विकास को लेकर अपने-अपने विचार दिये।
बैठक के दौरान यह बात सामने आयी कि खरीक प्रखंड और अंचल कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार है। मौके पर ध्रुवगंज पंचायत की मुखिया पूनम कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार, तेलघी पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, मुखिया प्रतिनिधि अंजनी कुमार सिंह, तुलसीपुर पंचायत के मुखिया उमेश यादव, खैरपुर पंचायत की मुखिया पीयूष कुमारी, अकीदतपुर पंचायत के मुखिया विवेकानंद भारती, गोटखरीक मुखिया वीरेंद्र कुमार सहित सभी पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

