नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में श्री मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया से सैकड़ों श्याम भक्तों द्वारा श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली गई यह निशान शोभायात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से मेन रोड स्टेशन रोड नवगछिया जीरो माइल होते हुए भागलपुर जीरो माइल से भागलपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची जहां श्याम भक्तों ने अपना निशान बाबा को अर्पित किया इस निशान शोभायात्रा में श्याम भक्त ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ झूमते नाचते गाते चल रहे थे

रास्ते में जगह-जगह भक्तों पर पुष्प वर्षा हो रही थी निशान शोभायात्रा में नवगछिया पुलिस एवं भागलपुर पुलिस भी साथ साथ चल रही थी निशान शोभायात्रा में श्याम भक्तों के लिए मारवाड़ी विवाह भवन में श्री श्याम भक्त मंडल फूड प्लाजा में श्याम दीवाने वैभव होटल में बाबा का हुकुम साहू परबत्ता में अवधेश प्रसाद साहू भागलपुर जीरोमाइल में केंद्रीय रेलवे यात्री संघ एवं भागलपुर देवी बाबू धर्मशाला में भी केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के द्वारा सेवा प्रदान की गई

इस निशान शोभायात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव अनिल केजरीवाल रवि सर्राफ रूपेश रुंगटा गोविंद केडिया अशोक केडिया संतोष यादुका संदीप चिरानिया प्रीतम चिरानिया विकास चिरानिया मनोज चौधरी रंजीत उदयपुरिया नंदलाल तिवारी गौरीशंकर सर्राफ शंभू शर्राफ सुभाष वर्मा राकेश भर्तिया शंभू रुंगटा अमित चिरानिया रुपेश रुंगटा राकेश चिरानिया आदि साथ साथ चल रहे थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *