onlinetickets 1584362550 jpg 75

नवगछिया, निज संवाददाता। आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन रोड के समीप आरके टेलीकॉम दुकान से फर्जी टिकट बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक फर्जी आईडी बनाकर गलत तरीके से रेलवे का टिकट बनाकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।

आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि वार्ड 21 के आरके टेलीकॉम के संचालक सुमन कुमार यात्रियों से फर्जीवाड़ा कर टिकट काटकर अवैध वसूली करता है। सूचना पर टीम ने छापेमारी कर कई सामान बरामद किया। जिससे फर्जी टिकट बनाने का मामला साफ हुआ। उन्होंने बताया कि युवक ने लगभग 143 टिकट अपने फर्जी आईडी से बनाया था।

जिसके तहत 64327 रुपये यात्रियों से वसूल की थी। छापेमारी अभियान में उपनिरीक्षक सुधाकर यादव, आरक्षी राकेश कुमार, रंजना पाल ने सहयोग दिया। मालूम हो कि पिछले सप्ताह आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पूर्णिया एवं कटिहार जिला के दो जगहों पर अलग-अलग चार फर्जी टिकट बनाने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। फर्जी टिकट बनाने वाले लोग भोले वाले यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे हैं, जिस पर रोक लगाना जरूरी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *