नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया में रविवार अहले सुबह मधेपुरा चौसा के भरत यादव की हत्या के आरोपी बड़े भाई गुगली यादव को थानाध्यक्ष भारत भूषण ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भरत यादव की हत्या डेढ़ बीघा जमीन के लिए उसके बड़े भाई गुगली यादव एवं उसके पुत्रों ने मिलकर कर दी थी।
Total Downloads: 102
बताया जाता है कि गुगली यादव ने जमीन को लेकर अपने बड़े भाई नंदू यादव की भी गला रेतकर हत्या कर दी थी और उसकी पत्नी से शादी कर ली थी। जमीन के लिए इसने छोटे भाई भरत यादव को बचपन में ही पंजाब में बेच दिया था। 32 वर्ष के बाद पंजाब से घर आने के बाद इसके हिस्से की 7 बीघा जमीन भी उसने धोखे से बेच दी। विरोध करने पर इसके साथ मारपीट की थी।
जान बचाने के लिए भरत यादव चौसा से अपने बहनोई गोसाई यादव के घर धोबिनिया में रह रहा था लेकिन यहां भी आकर उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद गुगली यादव भी मृतक पर केस करने के लिए थाना पहुंच गया था। मौके पर नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

