खरीक | नवगछिया नदी थाने क्षेत्र के कोसी पार स्थित लोकमानपुर के बालू टोला के एक युवक का गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। जो बीते 18 मार्च की देर रात खाना खाकर टहलने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन अब तक वापस नहीं आया है। मामले को लेकर घटना अगले ही दिन यानि 19 मार्च को गायब युवक पवन गुप्ता की पत्नी जूली कुमारी ने थाने में अपने पति की लापता होने का प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमें कहा है कि मेरे पति 18 मार्च की देर रात खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकला, जो काफी देर बाद तक वापस नहीं आया। जिसके बाद खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। वहीं, घटना 5 दिन बाद यानी मंगलवार को भी वापस नहीं आने से परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सता लगाने लगी।

बताया जाता है कि गायब युवक मनबढ़ू था और गांव में अक्सर हथियार लहराते रहता था। इधर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *