नवगछिया : जीबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिन्हा को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय इतिहास विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है. इस अवसर पर जीबी कॉलेज नवगछिया में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा डॉ सिन्हा को सम्मानित करते हुए विदाई दी गयी है.
Total Downloads: 166
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डॉ शिवशंकर मंडल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इस अवसर पर डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजीव, डॉ आनंद आजाद, प्रभारी प्राचार्य शिव शंकर मंडल, डॉक्टर राजकुमार प्रसाद, प्रोफेसर अमित आलोक, प्रोफेसर मुशर्रफ हुसैन, सहायक रिजवान अली, फिरोज अहमद, डॉ उषा शर्मा, रंजन जी, मनोज जी, मुकेश जी समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी गयी.
