नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत शाहपुर दियारा में सोमवार को फांसी लगाकर बारह बर्षीय गोभी कुमार उर्फ अमित कुमार के मौत मामले में मृतक की माता मीना देवी ने चार लोगों के खिलाफ बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की माता मीना देवी ने गांव के लक्ष्मण मंडल, गोपाल मंडल, मिथुन कुमार व खुशबू देवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को मीना देवी पति बसंत मंडल का पुत्र गोभी कुमार उर्फ अमित कुमार की मौत फांसी लगाकर हुई थी। मंगलवार को देर रात गंगा में दाहसंस्कार किया गया है। आवेदन में दिया है कि सोमवार की दोपहर तीन बजे मीना देवी शौच करने बाहर गया।

घर में गोभी कुमार खेल रहा था। जब शौच कर लौटा तो बेटा घर के ठाठ से फंदा से शव लटका था और आंगन से गोपाल मंडल, लक्ष्मण मंडल व खुशबू देवी को बाहर निकलते देखा। जिसपर बेटा की हत्या करने का आरोप लगाया है कुछ दिन पहले मेरे पुत्र के साथ मिथुन कुमार ने मारपीट की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *