नवगछिया : डेढ़ कट्ठा जमीन बेटी को लिखने से आक्रोशित रघुवीर द्वारा मां की पीटकर हत्या किये जाने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मृतक महिला के पौत्र अमन कुमार पिता राकेश पोद्दार के बयान पर नवगछिया थाना में रघुवीर पोद्दार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी।
Total Downloads: 167
प्राथमिकी में उसने बताया कि उसके पिता तीन भाई राकेश पोद्दार, सुनील पोद्दार और रघुवीर पोद्दार और एक बहन पुनिता देवी है। सुनील पोद्दार रांची में रहते हैं जबकि फुआ पुनिता देवी की शादी सहरसा में हुई है। उसकी दादी के पास प्रोफेसर कालोनी में साढ़े पांच कट्ठा जमीन है।
एक माह पूर्व मेरी फुआ पुनिता देवी अपने पति के साथ आई और एक माह यहां रहकर दादी को बहला-फुसलाकर एक कट्ठा जमीन अपने नाम लिखवा ली और अपने घर सहरसा चली गयी। जमीन लिखने की जानकारी मेरे चाचा को होने पर उसने दादी को हाथ पांव बांधकर पीटकर हत्या कर दी।

