गंगा में विक्रमशिला पुल के समानांतर नये फोरलेन पुल निर्माण का री-टेंडर बिड अब 26 अप्रैल को खुलेगा। इसके लिए 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन बिड लिया जा सकेगा। पहले 12 अप्रैल को बिड खुलने की तारीख तय की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने 7 अप्रैल को तारीख में संशोधन कर दिया। मोर्थ ने पूरे पुल की लागत 938.38 करोड़ आंकी है। इसमें ठेका एजेंसी को संपर्क पथ भी बनाने को कहा है। मोर्थ ने इस पुल को एनएच 131 बी नाम दिया है।

4.455 किमी पुल व 88 मीटर एप्रोच रोड 4 साल में बनेगा

मोर्थ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ठेका एजेंसी को 4.455 किलोमीटर पुल के अलावा नवगछिया साइड में 35 मीटर और भागलपुर साइड में 53 मीटर संपर्क पथ का निर्माण भी करना होगा। टेंडर नई दिल्ली में ट्रांसपोर्ट भवन-1, पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित मोर्थ के दफ्तर में खुलेगा। पूरा काम सिविल वर्क के तहत किया जाएगा।

ठेका फाइनल होने के बाद कार्य एजेंसी को 1460 दिन (चार साल) के अंदर पूरा करना होगा। बता दें कि इस योजना के लिए बीते साल एलएंडटी को ठेका मिला था, लेकिन स्पेन की चौड़ाई 100 मीटर से कम रहने पर राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण ने एनओसी देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद एलएंडटी ने नये डिजायन के स्पेन में ज्यादा खर्च की बात कह करीब 500 करोड़ की मांग कर दी। जिसे मोर्थ ने इंकार करते हुए टेंडर रद्द करते हुए 24 फरवरी को री-टेंडर निकाला था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *