सहरसा : सदर थाना पुलिस ने अंतरजिला लूट गिरोह के आठ बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, एक कट्टा और चार गोलियों के अलावा लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों में चार सहरसा और चार सुपौल जिला के शामिल हैं। इन सभी बदमाशों का पूर्व से आपराधिक रिकार्ड रहा है।
Total Downloads: 462
मंगलवार को एसपी लिपि सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि शहर के तिरंगा चौक के समीप गत आठ अप्रैल को चौसा के एक युवक को गोली मारकर बाइक लूटने की घटना के बाद सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक लाज के समीप बांसबाड़ी में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। टीम में शामिल थानाध्यक्ष के अलावा प्रपुअनि अविनाश कुमार, अनि संजीव कुमार आदि द्वारा छापेमारी की गई। पुलिस के देखते ही सभी बदमाश भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, एक कट्टा और चार गोली बरामद किया गया जबकि आठ अप्रैल को लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। बदमाशों में सहरसा के इस्लामिया चौक के मु. हैदर, गंगजला के टीपू सुल्तान, मु. मासूम, भेलवा के अभिषेक शर्मा जबकि सुपौल जिला के पिपरा थाना के झखरा के ज्योति यादव, किशनपुर थाना के सिगओन बाजार के राजकिशोर साह, तुलापट्टी के अजय यादव एवं भवेश यादव शामिल हैं। बदमाशों के निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस मौके पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

