पटना के बेउर जेल के 10 कैदियों को रविवार को भागलपुर के केंद्रीय कारा और शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा स्थानांतरित किया गया है । बंदियों को स्थानांतरित करने का मुख्य कारण सुरक्षा बताया जा रहा है । बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पास से छापेमारी के क्रम में एक मोबाइल बरामद हुआ था। इसके बाद से ही प्रशासन ने जेल में रह रहे बंदियों पर कड़ी नजर बना रखी थी।
Total Downloads: 170
इसी क्रम में रविवार को 10 बंदियों को भागलपुर कारा में भेजा जा रहा है। जिन बंदियों को भागलपुर कारा में भेजा जा रहा है उनमें मानिक उर्फ बाबू , विकास कुमार , गुलाब उर्फ अमितेश कुमार , चंदन कुमार उर्फ रवि रंजन और फैजान निजामी को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर एवं पप्पू कुमार , मोहम्मद टिंकू , मोहम्मद साहिल , पप्पू कुमार एवं अमिताभ कुमार को शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा भागलपुर भेजने की तैयारी चल रही है। बेउर जेल के जेलर प्रमोद प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बाद 10 बंदियों को आज भागलपुर कारा भेजा गया है ।
