भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के फरका के पास एनएच 80 पर अनियंत्रित होकर एक हाइवा मंदिर में जाकर घुस गया, जिससे मंदिर और हाइवा गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाइवा का ड्राइवर स्टेरिंग सीट पर ही फंस गया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सबौर थाना की गश्ती टीम पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के मलबे को कटर से काटा गया। 7 घंटे की मशकत के बाद घायल अवस्था मे निकाला और उसे इलाज के सबौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घायल ड्राइवर की पहचान कटिहार जिले के मोहम्मद दिलदार के रूप में हुई है।

वहीं, घटना को लेकर सबौर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हादशे की सूचना पर मौके पर गश्ती टीम को भेजा गया लेकिन हाइवा गाड़ी मंदिर घुस गया था जिससे स्टेरिंग क्षतिग्रस्त होने से ड्राइवर फंस गया था जिससे स्थानीय लोगो की मदद से 7 घण्टे के बाद ड्राइबर को गम्भीर हालत में रेस्क्यू कर निकला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है

वहीं, लोगों ने बताया कि भागलपुर कहलगांव मुख्य सड़क मार्ग की हालत जर्जर होने से लगातार सड़क हादसे की घटना बढ़ती जा रही है। भागलपुर से कहलगांव जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग कई सालों से सड़क जर्जर है। सड़कों पर धूल उड़ते हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग किया है। लेकिन, सड़क जस की तस है, जिससे आए दिन घटना होती रहती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *