ढोलबज्जा : थाना क्षेत्र के भगवानपुर मिल्की के एक प्रेमी युगल ने घर से भाग कर शादी कर ली है. युगल ललन शर्मा उर्फ लालू मिस्त्री के बेटे जय कुमार अंकित व लड़की थाना क्षेत्र के हीं एक गांव की बताया जा रहा है. जिसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें प्रेमी युगल शादी के जोड़े में बंधे दिखाई दे रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को दोनों घर से भागे थे. जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने आपसी सहमति से सोमवार को कुर्सेला के एक मंदिर में शादी करा दी.

वहीं लड़का के बड़े भाई अमित शर्मा ने बताया कि- प्रेम-प्रसंग के बाद कुछ दिन पहले लड़की वाले को शादी के लिए कहा गया था. जिस पर सहमति जताई थी. लेकिन भाग कर शादी करने के बाद से लड़की पक्ष राजी नहीं है, ना हीं उनसे बातचीत हो रही है ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *