नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर पंचायत कुशहा गांव में बुधवार की मध्य रात घनश्याम शर्मा के किराना दुकान में बिजली शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगी। ग्रामीणों ने पहुंच कर आग को बुझाया तब तक लगभग काफी क्षति हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीण ने भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह को दिया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 161
पीङित ने सीओ अजय सरकार को लिखित आवेदन दिया। मुखिया सिंधु शर्मा व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राम शर्मा ने सीओ अजय सरकार से मुआवजा देने का मांग किया। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारी से जांच कराकर कर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
