बिहपुर : लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में गुरुवार की दोपहर कार से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी पंकज यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र रोहित कुमार खेल रहा था। उसी दौरान स्थानीय निवासी पटवारी यादव का पुत्र लक्ष्मण यादव अपनी कार बैक कर रहा था। उसी दौरान बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बच्चे की मौत के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। बच्चे की मौत के बाद मां लक्खा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। सूचना पर जमादार सतेंद्र सिंह पहुंचे और लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लिया।


