बिहपुर : बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर 16 कठोतिया निवासी प्रीति कुमारी की फांसी लगाकर हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुये पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया पति अमित कुमार उर्फ ऋषभ महतो एवं सास रूबी देवी को गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों को शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मृतका के पिता रंजन कुमार ने बिहपुर थाने में दहेज में पांच लाख रुपया और बुलेट बाइक नहीं मिलने पर फांसी लगाकर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया हैं। जिसनें पति अमित के अलावा, कृष्ण कुमार महतो, सूरज कुमार महतो, पुरुषोत्तम कुमार और सास रूबी देवी को नामजद आरोपी बनाया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *