भागलपुर में एक बोतल शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। समकालीन अभियान के तहत नाथनगर पुलिस ने इलाके में सघन गश्ती अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार पांच युवकों को एक बोतल विदेशी शराब के साथ थे। सभी शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। आरोपितों को गाड़ी में एक बोतल शराब रखना महंगा पड़ गया और बाराती में शामिल होने की जगह सभी जेल पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक चंपा नाला पुल के आगे एनएच-80 की ओर आ-जा रहे वाहनों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। इस क्रम में भागलपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को चालक पुलिस को देखते ही तेजी से भगाने लगा। हालांकि, पुलिस बल ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया। वाहन की तालाशी में पिछले सीट के नीचे से स्टारलिंग रिजर्व ब्रांड की एक बोतल (750 एमएल) विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं, स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन जब्त कर थाने लाया गया।

पूछताछ में पांचों आरोपितों की पहचान औद्योगिक प्रक्षेत्र इलाके के बहादुरपुर निवासी सुजीत मंडल, कृष्ण कुमार, निवास कुमार व क्रांति कुमार एवं बरारी इलाके के बड़ी खंजरपुर निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। उनलोगों ने बताया कि वे लोग बहादुरपुर से एक शादी समारोह (बाराती) में शिरकत करने सुल्तानगंज जा रहे थे। मामले में नाथनगर इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने बताया कि स्कॉर्पियो व विदेशी शराब की बोतल जब्त कर मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के बाद पांचों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *