भागलपुर से एक युवक का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो बोल रहा है कि 4 महीने पहले जहरीली शराब से जो मौतें हुई थीं वो शराब मैंने ही बेची थी। उसका ये भी कहना है कि भागलपुर एसपी उसकी पॉकेट में रहते हैं। थाने में नोटों के बंडल जाते हैं, इसलिए पुलिस कुछ नहीं करती है। पुलिस उसे क्यों नहीं पकड़ती इस सवाल के जवाब में उसने कहा कि वो रोज थाने के सामने नाश्ता करने जाता है।

21 मार्च को भागलपुर में जहरीली शराब से हुई 17 लोगों की मौत हुई थी। भागलपुर में हुई जहरीली शराब से मौत पर खुल कर कहता दिख रहा है कि हां…मैंने ही वह शराब सप्लाई की थी। कोई मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाया।

मैं तो मुजाहिदपुर थाने के सामने रोज छोला-भटूरा खाने जाता हूं। कोई मुझ पर हाथ डालने की कोशिश नहीं कर सकता। वहीं, विवाद बढ़ने पर भागलपुर SSP बाबुराम ने कहा, ‘वीडियो अभी देखा नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *