नवगछिया। रंगरा प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में दबंग सुपर किंग ने वेस्ट इलेवन रंगरा को 55 रनों से हराकर फाइनल का खिताब जीता लिया।

दबंग सुपर किंग ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाया। दबंग के बल्लेवाज मो0 वाजिद ने विस्फोटक पारी 44 बॉल में शानदार 124 रनों की पारी खेली। जवाब में ईस्ट इलेवन रंगरा 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। विजेता टीम दबंग सुपर किंग को ट्रॉफी और 5100 का पुरस्कार रंगरा प्रखंड के उप प्रमुख दिवाकर सिंह के द्वारा दिया गया। वह उप विजेता टीम ईस्ट 11 रंगरा को ट्रॉफी और 3100 का पुरस्कार अंपायर मो. अकरम अली के द्वारा दिया गया।

मैन ऑफ द सीरीज बिट्टू ठाकुर को भाजपा जिला संयोजक आशुतोष कुमार उर्फ छप्पन सिंह मोनू के द्वारा दिया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वाजिद को शिक्षक आलोक के द्वारा दिया गया। बेस्ट बॉलिंग का पुरस्कार बिट्टू ठाकुर को, सिक्सर किंग मुकेश, बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार मो. अरबाज को मिला। कमेंट्री में सुनील चटरजी और रितेश ठाकुर थे। स्कोरिंग में इस्तियाख आलम, और अंपायर में अकरम अली और राजन थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *