बिहपुर : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सहरसा जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 6 से 8 मई तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सहरिया (सहरसा)में आयोजित होने वाली 4थी बिहार राज्य सीनियर गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप(पुरूष/महिला) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला पुरूष वर्ग टीम की घोषणा गुरुवार को की गई।
Total Downloads: 101
टीम की घोषणा करते हुए बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चयनित हुई पुरुष वर्ग की टीम इस प्रकार है: राहुल कुमार(कप्तान),अंकित कुमार शर्मा(उपकप्तान ),अमन कुमार,गुलशन कुमार,अजीत कुमार, मु.सैफ अली,पुष्कर कुमार,सूरज कुमार,आशीष कुमार व अविनाश कुमार हैं।प्रशिक्षक- घनश्याम कुमार व प्रबंधक-रवि राहुल कुमार होगें। चयनित टीम सहरसा के लिये रवाना हो गई।
इससे पूर्व चयन प्रतियोगिता का उद्धघाटन संघ के सचिव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।वहीं जिला संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र, उपाध्यक्ष रणजीत कुमार उर्फ श्रीहरि, मो शमीम उर्फ मुन्ना,कोषाध्यक्ष रितेश दूबे,जिप सदस्य मोइन राइन व जिप प्रतिनिधि चंदन चौधरी, पंसस अमन आनंद,चंद्रकांत चौधरी,गोपाल जी,कल्याण झा, शत्रुघ्न कुमार आदि ने राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

