नवगछिया। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत गंगा प्रसाद जमीनदारी बांध के जीर्णोद्धार कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जांच करने को पहुंची उड़नदस्ता टीम के सामने जमकर विरोध किया।

रविवार को जल संसाधन विभाग पटना के मुख्यालय से उड़नदस्ता की दो सदस्यों की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कार्य की प्रगति एवं कार्य की गुणवत्ता को देखकर तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। उड़नदस्ता के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर राजीव कुमार ने बताया कि कार्य की प्रगति संतोषप्रद नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्य में प्रगति के साथ-साथ गुणवत्ता का ध्यान रखना भी जरूरी है। स्थानीय ग्रामीण सह जदयू नेता सीताराम मंडल, पन्नालाल मंडल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि बांध के किनारे दर्जनों गांव बसा हुआ है।

गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर यहां पर बाढ़ की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। अधिवक्ता मुकेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बांध का कार्य मिट्टी का स्लोप कट करके बनाना था। लेकिन यहां सिर्फ उसे जेसीबी से साफ कर दिया गया है। जिससे तटबंध मजबूत होने के बजाय कमजोर हो गया है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई. दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत को तत्काल दूर कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य हर हाल में करवाया जायेगा। जो भी कार्य में सुधार होगा उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने सहायक अभियंता सुधाकर सिंह एवं कनीय अभियंता मुरारी कुमार को भी कड़ी फटकार लगाते हुए मौके पर रहकर कार्य कराने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *