नवगछिया, कटिहार में आर्मी भर्ती नहीं होने से आक्रोशित युवाओं ने नवगछिया जीरोमाइल में चक्काजाम किया। रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे नवगछिया और भागलपुर के सैकड़ों छात्रों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सड़क जाम करने के बाद युवकों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। युवकों ने कहा कि आर्मी भर्ती नहीं होने से युवाओं की उम्र भर्ती के लिए निर्धारित उम्र से ज्यादा होने लगी है। अगर यही हाल रहा तो हजारों छात्र आर्मी भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इस दौरान दो घंटे तक जाम लगा रहा।

मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर फिर करेंगे आंदोलन:

सड़क जाम की सूचना पर नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार तेतरी जीरो माइल पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया। उस समय एक कार्यक्रम में भाग लेने बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव नवगछिया आनेवाले थे। छात्रों ने एसडीओ, एसडीपीओ से कहा कि आर्मी भर्ती परीक्षा नहीं होने से हमलोगों का भविष्य अंधकार में है। छात्रों ने आर्मी रैली भर्ती में तेजी लाने, आर्मी का सीईई एग्जाम जल्द से जल्द लिए जाने की मांग की।

छात्रों ने कहा कि दो साल से भर्ती नहीं हुई है। सभी रिक्ति को जोड़कर एक बार भर्ती निकाली जाए। बहुत दिनों से भर्ती नहीं हुई है। इसीलिए उम्र में 2 साल की छूट दी। छात्रों ने कहा कि अगर आज के आंदोलन से सुनवाई नहीं होती है तो 15 को फिर आंदोलन किया जाएगा। नवगछिया एसडीओ ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि कि मेरे कार्यालय में आकर आपलोग लेटर दे दीजिये, छात्रों के भविष्य के साथ में खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। इस संबंध में पदाधिकारियों से बात करूंगा। एसडीओ के समझाने के बाद आक्रोशित छात्र माने और दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम हटाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *