नवगछिया। नवगछिया में एनएच-31 पर सड़क दुर्घटना बदस्तूर जारी है। मंगलवार को कोसकीपुर सिमरा निवासी पंचलाल मंडल 60 एवं अजय यादव पिता सुखो यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मख्तकिया निवासी सीमा देवी घरेलू विवाद में घायल हो गई। उसे अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

नवगछिया। नवगछिया के रंगरा में मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर की है, जहां रोहित कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।

बिहपुर पुलिस ने सोनवर्षा में छापेमारी कर जमादार पुत्र रोहित हत्याकांड के आरोपी को दबोच लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मिट्ठू कुमार हैं। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

नारायणपुर : प्रखंड के आशाटोल गांव से लड्डु शर्मा को भवानीपुर पुलिस ने शराब मामले में गिरफ्तार किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहा था। मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर जेल भेजा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *