होमगार्ड बहाली में गुरुवार को बिहपुर और गोपालपुर के अभ्यर्थी पहुंचे। गोपालपुर के 1240 युवाओं ने आवेदन दिया था जबकि बिहपुर के आवेदकों की संख्या 860 थी। गुरुवार को मारवाड़ी कॉलेज मैदान में गोपालपुर के 375 और बिहपुर के 275 अभ्यर्थी ही बहाली में पहुंचे। सुबह लगभग आठ बजे बहाली प्रक्रिया शुरू की गई।

दोपहर में दौड़ शुरू हुई तो कई अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। कुछ अभ्यर्थी ट्रैक पर ही गिर पड़े। गोपालपुर के रहने वाले अभ्यर्थी नंदकिशोर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसका ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे मैदान पर पहले मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई और कुछ देर बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

होमगार्ड के जिला समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा ने बताया कि उस अभ्यर्थी की तबीयत ठीक है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से धूप तेज होने की वजह से अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हो रही है। कई अभ्यर्थी गिरकर बेहोश हो चुके हैं। शुक्रवार को नवगछिया ग्रामीण और नारायणपुर प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए बहाली होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *