नवगछिया : संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 138 वी जयंती 15-05- 2022 दिन रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी इस उपलक्ष पर सद्गुरु महर्षि मेंही की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में सत्संग प्रेमी शामिल होंगे यह शोभायात्रा संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया से ढोल नगारा गाजे-बाजे के साथ निकलकर भवानीपुर मकनपुर nh31 होते हुए गौशाला रोड स्टेशन रोड महाराज जी चौक गरीबदास ठाकुरबारी रोड कुम्हार पट्टी होते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंचेगी
Total Downloads: 100
इस शोभायात्रा में सत्संग प्रेमियों द्वारा जगह जगह सत्संग प्रेमियों के लिए शरबत शीतल पेय जल की व्यवस्था भी की जाएगी तत्पश्चात सत्संग ध्यान अभ्यास एवं महा भंडारा का आयोजन होगा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजय किशोर यादव, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, श्याम सुंदर पोद्दार, अशोक केडिया, प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, संतोष कुमार कनोडिया, मंगल कुमार, सुरेश शाह, मनकेश्वर साह, गुरु चरण, मुन्ना रुंगटा, विरेंद्र पोद्दार आदि लगे हुए हैं

