नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया के स्टूडेंट फोर सेवा के माध्यम से कदवा बोडवा टोला में नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रांत संयोजक एसफएस के भरत सिंह जोशी, नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख अमोद सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, डॉ. बिरेंद्र, डॉ. देवव्रत ने संयुक्त रूप से किया।
Total Downloads: 315
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह एसफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि सेवा शिविर में लगभग 600 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम में पंकज यादव, अर्जुन सिंह, रघुवीर कुमार, राहुल कुमार विक्रम कुमार, तन्नु कुमारी, मन्नू कुमारी आरबीएस के नवगछिया टीम के सलमान हिंदी, संजय, मीनाक्षी कुमारी आदि मौजूद थे।
