बिहपुर : बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र मंगलवार को प्रखंड के सोनवर्षा के घटोरा गंगा धार का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक करीब एक घंटा रुके। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी एवं अभिनंदन चौधरी भी मौजूद थे।
Total Downloads: 206
विधायक को किसान पवन राय, देवेंद्र प्रसाद यादव, गोरे चौधरी, अरुण चौधरी, कृपाली चौधरी, जगदंबी चौधरी, कल्याण झा, सत्यम कुमार आदि ने बाढ़ व बरसात के समय होने वाली परेशानी से अवगत कराया।
किसानों ने बताया कि बाढ़ के समय करीब पांच माह तक धार के उस पार करीब पांच हजार एकड़ से अधिक में फैले बहियार में खाद व बीज ले जाना किसी चुनौती कम से नही हैं। किसान करीब 20 किलोमीटर घूम कर कारगिल, झौउआ, जमुनिया, पटपारा व गौरीपुर बहियार पहुंचते हैं। इस घटोरा घाट पर पुलिया का निर्माण हो जाने से करीब दस गांवों के किसानों को फायदा होगा।
