बिहपुर, थाना क्षेत्र के सोनवर्षा वार्ड नंबर 11 में मंगलवार को शाम चार बजे पिता और पुत्र में लड़ाई हो गई। पिता ने पुत्र को पटक दिया। इस कारण 36 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ घूरो की मौत हो गई। इसके बाद पिता शंकर चौधरी घर से भाग गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 206
युवक की मौत की सूचना जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मृतक के घर इकट्ठे हो गये। युवक की मौत की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को मिली।
वह दारोगा महेशानंद चौधरी, पीएसआई आशुतोष कुमार एवं दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की मां घर पर मिली। वह बार-बार बेटे के शव को देखकर अचेत हो जा रही थी। वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
