नवगछिया : इस्माइलपुर से बिंद टोली के बीच चल रहे कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण करने कटिहार के मुख्य अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार भागलपुर के अधीक्षण अभियंता शशिकांत सिन्हा ने जायजा लिया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता नवगछिया भी साथ थे।

मौके पर इन्होंने स्पर संख्या छह एन के समीप तटबंध के कटे हिस्से की पुनर्स्थापना कार्य को देखकर बोल्डर क्रेटिंग कार्य निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सपर संख्या छह पर पिछले कुछ दिनों से लगातार एनसी करने के बाद रीस्टोरेशन नहीं होने पर तत्काल स्पर के समीप से कार्य कराने का निर्देश दिया।

दोनों अभियंताओं ने गंगा प्रसाद जमीनदारी बांध एवं संख्या 2एव3 के बीच कटे हुए भाग का भी जायजा लिया, जहां पर कार्य प्रगति पर लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में सभी एजेंसियों को कार्य पूरा करना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *