नवगछिया : डीआईजी ने नवगछिया में भी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। नवगछिया एसपी एसके सरोज और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डीआईजी ने थानाध्यक्षों को निर्धारित समय पर निष्पादन करने, फरार अपराधी को गिरफ्तार करने, सड़क पर पुलिस गश्ती को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
Total Downloads: 206
इसके अलावा वहां पर विक्रमशिला पुल को लेकर भी चर्चा हुई और उन्होंने कहा कि पुल को नो ओवरटेक जोन बनाया गया है जो लागू करना है और क्रेन भी उपलब्ध कराया गया है जिससे खराब वाहनों को जल्दी हटाया जा सकेगा। इस बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, मारकंडेय सिंह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, राजकुमार सिंह, महताब खान आदि मौजूद थे।
व्यवहार अच्छा रखें, बार-बार शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी
डीआईजी ने थानाध्यक्षों से कहा कि वे अपना व्यवहार ठीक रखें, जो भी फरियादी उनके पास जा रहे हैं उनकी समस्या सुनकर उचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि खराब व्यवहार और अन्य तरह की शिकायत किसी थाना प्रभारी के बारे में बार-बार मिलेगी तो उस थाने में कार्य की समीक्षा की जाएगी। साथ ही लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि इस समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश का पालन कितना हो रहा है, इसकी भी समीक्षा होगी और कार्य में लापरवाही मिली तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।

जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी खुद सारा काम नहीं कर सकते पर अपनी टीम से करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक अच्छा लीडर बनकर सामने आना होगा। उन्होंने बैठक के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा की और उसपर असंतोष जताया। वर्तमान में जिले में रोजाना पांच से छह गिरफ्तारी हो रही है। उन्होंने इस संख्या को कम से कम तीन गुना बढ़ाने को कहा।
