शहर के साथ अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं है। चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है। ताजा मामला भागलपुर के मायागंज अस्पताल का है। जहां एक चोर को रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया। लोगों ने बताया कि मायागंज अस्पताल के अर्थो विभाग में चोर ने मौका देखते हुए मोबाइल चोरी कर लिया।
Total Downloads: 176
पर इस हरकत को लोगों ने देख लिया। इसके बाद लोगों को शक हुआ। पूछताछ के बाद अस्पताल परिसर में कई लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी भीड़ लग गई।
पकड़ाया युवक मो. कैश खंजरपुर का निवासी
स्थानीय लोगों ने पिटाई के दौरान जब पूछताछ की तो युवक खुद को खंजरपुर का निवासी बताया। वहीं, अपना नाम मो.कैश बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इसके बाद आरोपी युवक को अपने साथ ले गई। वहीं, लोगों ने बताया कि आज कल अस्पताल या अन्य जगहों पर चोरी और छिनतई की घटना काफी बढ़ गई है।

प्रशासन को इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। इधर, पकड़ाए युवक को आक्रोशित लोग लगातार बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि आरोपी को रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते देखा गया। वहीं, आरोपी मो.कैश ने बताया कि मैंने कोई मोबाइल चोरी नहीं की।
