नवगछिया। नवगछिया शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत हर घर नल जल योजना की पाइपलाइन का कार्य लगभग नब्बे प्रतिशत पूरा हो गया है। वहीं अब उपभोक्ताओं से पेयजल के लिए टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है।

सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शहरी क्षेत्र में घरेलू उपयोगकर्ता जो प्रापर्टी टैक्स के रूप में एक हजार तक का टैक्स जमा करते हैं, ऐसे परिवार को चालीस रूपये प्रतिमाह, वहीं दो हजार रुपये टैक्स जमा करने वालों को प्रतिमाह 65 रुपये, तीन हजार रुपये टैक्स जमा करने वाले परिवार को 120 रुपये प्रतिमाह और तीन हजार रुपये से अधिक टैक्स जमा करने वाले परिवार को प्रतिमाह 150 रुपये प्रतिमाह हर घर नल जल योजना के मद में जमा करना होगा।

नगर परिषद के सिटी मैनेजर अजहर हुसैन ने बताया कि इसके अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों होटल-ढाबा और अन्य छोटे दुकानदारों को जो जल का व्यवसायिक उपयोग करेंगे, ऐसे लोग को एक हजार रुपये का टैक्स जमा करते हैं उसे 2400 रुपये का फिक्स चार्ज लगेगा। इसके अलावा पानी की खपत के अनुसार सात रुपया से बारह रुपये प्रति किलोलीटर भुगतान करना होगा।

वहीं जो दो हजार रुपये टैक्स जमा करने वालों को एकमुश्त 4200 रूपये जमा करना होगा और नौ रुपये से अठारह रुपये तक प्रति लीटर भुगतान करना होगा। तीन हजार रुपये टैक्स जमा करने वाले परिवार को 6000 रुपये एकमुश्त भुगतान करना होगा।

हर घर नल जल योजना के लाभार्थियों के लिए नगरपालिका राजस्व के अलावा पेयजल उपयोग शुल्क जमा लिया जाएगा जिसके लिए अलग-अलग उपभोक्ताओं की श्रेणी बनाकर मूल्य का निर्धारण किया गया है। यह भी तय किया गया है कि अन्य टैक्स जमा करने के समय ही पेयजल उपयोग शुल्क जमा किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *