नवगछिया । पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर खरीक के अंभो में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। रविवार को एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल के नेतृत्व में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल खरीक के अंभो गांव पहुंची, जहां 11 बजे पहले पुलिस माइकिंग कर सभी अतिक्रमणकारियों को घर खाली करने को कहा। इसके बाद पूरी टीम खरीक ब्लॉक पहुंची। जहां से एसडीओ के नेतृत्व में पूरी टीम पूरी तैयारी के साथ पुनः अंभो पहुंची।

जहां माइकिंग के अनुसार लोग खुद अपना घर खाली करते दिखे। इसके बाद प्रशासन द्वारा मंगवाई गई बुलडोजर से सरकारी जमीन पर वर्षों से निर्मित घरों को तोड़ना शुरू किया गया। देर शाम तक 10 बुलडोजर के सहयोग से सौ से अधिक एक से लेकर तीन मंजिला मकान तक पूरी तरह गिराकर ध्वस्त कर दिया। अपने घरों को टूटते देख महिलाएं फूट-फूट कर रोने लगी और रोते हुए प्रशासन कार्रवाई नहीं करने की मांग करती रहीं। लेकिन प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अतिक्रमित आशियाना ध्वस्त कर दिया।

मजदूरी और भूखे रहकर गहरी कमाई से बनाया था घर :

घर टूटते देखकर महिलाएं रोते हुए कह रही थी मजदूरी और भूखे रहकर गाढ़ी कमाई से किसी तरह घर बनाया था। 50 -60 वर्षों से अधिक समय से रह रहे थे। लेकिन एक पल में सभी ध्वस्त हो गया। पूरे गांव में कार्रवाई से सन्नाटा पसर गया। कार्रवाई की सूचना के बाद लोगों घरों में रविवार की सुबह चूल्हा भी नहीं जला। पूरे गांव के लोगों में ऐसी मायूषी थी कि मानों बड़ी तबाही मच गई हो। किसी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए 10 दंडाधिकारी समेत 200 पुरुष, 100 महिला पुलिस जवान समेत नवगछिया पुलिस जिले के सभी थाने के थानाध्यक्षों की तैनाती की गई थी।

गांव में सरकारी पोखर की तीन एकड़ साठ डिसमिल जमीन पर बड़ी संख्या में लोगों ने कब्जा कर घर बना रखा था। इस कार्रवाई में एसडीओ के अलावा डीसीएलआर परमानंद साह, एसडीपीओ दिलीप कुमार, खरीक सीओ निशांत कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार समेत सभी थाने के थानाध्यक्ष, कई प्रखंड के बीडीओ और सीओ समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। बता दें कि खरीक में पहली बार अतिक्रमण के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *