नवगछिया। नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने फिजियोथेरेपिस्ट दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिविल सर्जन भागलपुर के आदेश पर वर्ष नवगछिया पीएचसी प्रभारी ने फिजियोथेरेपिस्ट की फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर क्लीनिक खोलकर चलाने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
Total Downloads: 176
दीपक कुमार नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल के गेट के पास फिजियोथेरेपी का क्लीनिक चलाता था। बताया जाता है कि गिरफ्तार दीपक के भाई ने ही उसके फर्जी सर्टिफिकेट के विषय में सिविल सर्जन को जानकारी दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि 2021 में सिविल सर्जन भागलपुर के आदेश पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
