नवगछिया । नवगछिया में सड़क लुटेरों ने चालक सहित मकई लदे ट्रक का अपहरण कर लिया । बाद में खाली ट्रक विक्रमशिला सेतु पर मिला। मकई का 518 बोरा पूर्णिया के मोहनपुर से बरामद किया गया। लेकिन चालक लापता है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।

मकई खरीक के एक ट्रांसपोर्टर की है जिसने कदवा में एक किसान के यहां से मकयी को ट्रक पर लोड किया था और ट्रक को पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। मकई लदे ट्रक को लेकर जब चालकबंगाल चला तो नवगछिया जीरो माइल पर खाना खाने के लिये रुका।इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने चालक का अपहरण कर लिया और मकई लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि अपराधियों की मंशा ट्रक लेकर भागलपूर के रास्ते बंगाल जाने की थी लेकिन विकमशिला सेतु पर पुलिस गश्ती को देखकर अपराधियों ने सुनसान जगह पर ट्रक से मकई को अनलोड कर ट्रक को वहीं छोड़ दिया। घटना रविवार के देर रात की है।

सोमवार को जब संध्या समय तक ट्रक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुचा तो ट्रांसपोर्टर ने ट्रक और चालक के अपहरण की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कराई। नवगछिया थनाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने पुलिस वलों के साथ जगह जगह छापेमारीं की। छापेमारीं में सोमवार के देर रात पूर्णिया जिला केभवानीपुर से पुलिस ने 518 बोरा मकई खेत से बरामाद किया जो छुपाकर रखा गया था।वहीं ट्रक चालक अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने उसके हाथपांव बांध कर कहीं हत्या कर उसे फेंक दिया या वह डरकर भाग गया है।

इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि लुटा हुआ मकई का बोरा पूर्णिया के मोहनपुर से बरामद किया गया है।ट्रक भी मिल गया है। चालक का मोबाइल भी बन्द है। पुलिस चालक की बरामदगी के लिए जगह जगह छापेमारीं कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *