नवगछिया । कहलगांव के कागजी टोला के मछुआरों को गोपालपुर थानां क्षेत्र में शिकारमाही करने पर अपराधियों के द्वारा लगातार धमकी देने, मारपीट करने व रंगदारी की मांग किये जाने के विरोध में सोमवार को कहलगांव-तिनटंगा करारी के बीच चलने वाले फेरी सेवा को मछुवारों ने बंद करा दिया।

फेरी सेवा के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मालूम हो कि गोपालपुर एवं कहलगांव जाने के लिए गंगा नदी में फेरी सेवा सुविधाजनक है। इस जहाज के नहीं चलने से यात्री काफी हलकान परेशान रहे। फेरी सेवा के संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के विरोध के कारण फेरी सेवा आज बंद कर दिया गया. मंगलवार से नियमित चलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *