नवगछिया । गोपालपुर थाना के पोखरिया में छत पर भोज खाने के बाद उतरने के दौरान बिजली कट जाने से श्रीधर शर्मा 50 वर्ष छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि उसका घर रुपौली है और वह अपने रिश्तेदार के यहां भोज खाने आया हुआ था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
भोज खाने के बाद जब वह छत से उतर रहा था तो बिजली कट गई और वह छत से नीचे गिर गया। घायल को गम्भीर स्थिति के मद्देनजर मायगंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
