जमीन विवाद में दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
14 कट्ठा जमीन के विवाद में किया वारदात

IMG-20170121-WA0018

नवगछिया : बिहार के भगलपुर जिले नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में 14 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण भाई और भतीजे ने मिल कर डीलर ब्रजकिशोर झा उर्फ बाजे झा 55 की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे आपरोपियों मृतक के सगे भाई विपिन झा व उसके पुत्रों दीपक कुमार उर्फ रंधीर कुमार उर्फ गोरे व पंकज कुमार उर्फ कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ दोपहर बाद तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में करावा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा ने घटना स्थल पर जा कर मामले की तहकीकात की है। मामले में मृतक की पत्नी पूनम देवी के बयान पर विपिन झा, दीपक कुमार उर्फ रंधीर कुमार उर्फ गोरे, पंकज कुमार उर्फ कुंदन कुमार, नेहा, रुची और शीला देवी को नामजद करते हुए बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार डीलर बाजे झा शनिवार की सुबह नौ बजे अपना दुकान बढ़ा कर खाली बोरा लेकर घर जा रहे थे। इसी क्रम में गली में आ धमके हमलावरों ने पहले हवा में दो चक्र गोलियां चलायी और तीसरी गोली सीने में उतार दी। गोली मारने के बाद सभी आरोपी घटना स्थल से फरार हो गये। गोली लगने से डीलर गंभीर रुप से घायल हो गये थे। परिजनों के स्तर से उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थल से भाग रहे आरोपियों को बिहपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश शरण, भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने दल बल के साथ आरोपियों को नारायणपुर स्टेशन पर धर दबोचा। परिजनों व ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि डीलर बाजे झा के चार सगे भाइयों केवल कृष्ण झा, विपिन झा और नवीन झा के बीच बसोबासी जमीन का बंटवारा करीब दो वर्ष पहले ही हो गया था। लेकिन 14 कट्ठा जमीन को लेकर बाजे झा और विपिन झा के बीच विवाद पिछले छ: माह से परवान पर था। शुक्रवार को रात में भी दोनों पक्षों की ओर से नोंक झोंक हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा बुझा कर ठंडा कर दिया था। जानकारी मिली है कि पुलिस स्तर से दोनों पक्षों पर पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई भी की गयी थी। दूसरी ओर दोनों का मामला पंचायत में भी चल रहा था। पंचायत स्तर से सुनवाई की तिथि 20 फरवरी तय की गयी थी। मृतक के दो पुत्रों नीतीश और आनंद ने बताया कि शुक्रवार की रात को भी उसके चचेरे भाइयों और चाचा ने उनका शौचालय तोर दिया था और उन लोगों के साथ मारपीट की थी। दोनों भाइयों ने कहा कि अगर पुलिस पूर्व में ही ठोस कार्रवाई करती तो उनके पिता की जान न जाती. मालूम हो कि मृतक अपने पिछे दो पुत्रों के अलावा तीन पुत्री पूजा, प्रियंका और खुशी को बेसहारा छोड़ गये हैं।

कहते हैं नवगछिया एसपी

नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा ने कहा कि जमीन विवाद में डीलर की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छान बीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *