नारायणपुर । प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप पास पर्चाधारी को मिला सरकारी जमीन पर सीओ अजय सरकार व बीडीओ हरिमोहन कुमार ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से खूंटा गाड़कर शनिवार को दिन में झोपड़ी दिया।

रात को पूर्व के जमीन मालिक मधुरापुर बाजार निवासी निवास यादव सहित अन्य ने उजाड़ दिया। रविवार को एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल व एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में मिठ्ठु कुमार, अमित कुमार सहित चार लोग को पकड़ कर भवानीपुर पुलिस को सौंपा।

पर्चाधारी सैयना खातुन ने चार पांच लोगों के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि सोमवार को व्यवहार न्यायालय नवगछिया भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *