नवगछिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवगछिया ढोलबज्जा थाना परिसर में पौधे लगाए गए। नवगछिया आदर्श थाना में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण और ढोलबज्जा में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।

थानाध्यक्षों ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं। अतः न केवल हमें नियमित तौर पर पौधरोपण करना चाहिए, बल्कि उसके बाद उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा हम सभी को भविष्य के दृष्टिगत इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना आवश्यक है। इस मौके पर नवगछिया थाना के सभी पदाधिकारी ओर समाजसेवी विनीत आनंद, प्रशांत कुमार कन्हैया, संतोष कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे

नवगछिया : विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा रेलवे माल गोदाम के पास तालाब किनारे एवं संतोषी माता मंदिर के पास 25 गुलमोहर और महोगनी के पौधे लगाए गए. पूर्व में लगाए गए पौधे बड़े होकर पुष्पित होने लगे जिसकी छांव में माल गोदाम पर कार्यरत मजदूर अपनी थकान दूर किया करते हैं.

संस्था द्वारा पिछले 5 सालों मे रेलवे स्टेशन अनुमंडल अस्पताल कचहरी आदि कई जगहों पर विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए, जो आज वृक्ष का रूप ले चुके हैं. बरसात के मौसम में संस्था द्वारा निशुल्क पौधे का भी वितरण किया जाता है. जिससे पूरे नवगछिया अनुमंडल में हरियाली रहती है. पौधारोपण कार्यक्रम में चंद्रगुप्त साह, श्रीधर शर्मा, अशोक केडिया, राजीव गुप्ता, शंभू चिरानिया, संतोष साह, राकेश चौधरी आदि थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *