नवगछिया । भागलपुर के स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ अजय कुमार ने नवगछिया, गोपालपुर एवं अन्य कई अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ अजय कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर चिकित्सा व्यवस्था ठीक नहीं है।
Total Downloads: 100
गोपालपुर में 2 चिकित्सक पढ़ने हेतु छुट्टी पर है एक चिकित्सक पिछले 1 साल से अनुपस्थित है इसलिए यहां पर चिकित्सक नियुक्त करने के लिए सिविल सर्जन को प्रस्ताव पहले भी कहा गया है। वही गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र सहित पानी जगह पर चिकित्सा व्यवस्था सुचारू करने के लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि यहां पर गोपालपुर के डॉ. मनोज जयसवाल एक साल से अनुपस्थित है बिहपुर के डॉक्टर बलराम प्रसाद एवं डॉ निधि जो पिछले तीन साल से अनुपस्थित चल रह है इन तीनों चिकित्सकों के ऊपर बर्खास्तगी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वास्थ्य उपनिदेशक ने कहा कि नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यहां जिस तरह से चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा वित्तीय अनिमितता किया गया यह काफी गंभीर मामला है इसको लेकर के जांच की जा रही है जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

