नवगछिया। । गोपालपुर प्रखण्ड के करारी तीनटंगा निवासी सीताराम मण्डल के पुत्र नीतीश कुमार (23 वर्ष) का शव गुजरात के भरूच स्थित एक केमिकल फैक्ट्री के प्रांगण में सोमवार को फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक युवक अपने छोटे भाई प्रीतम के साथ भरूच में मजदूरी करता था।

मृतक के पिता सहित अन्य लोगों ने कहा कि मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। फोटो देखने से ऐसा लग रहा है कि उसको मारकर लटका दिया गया है। परिजनों के अलावे समाजसेवी बासुकी मण्डल, सरपंच शम्भु यादव ने मामले की जांच कर आरोपितों पर करवाई की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *