नवगछिया। । लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस पर बाल-भारती विद्यालय के पास पार्वती वाटिका में पौधरोपण किया गया। अध्यक्षता लायन कमलेश अग्रवाल और संचालन लायन सुभाष चन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया। दिवंगत अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी की स्मृति में मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

कोषाध्यक्ष विनोद कुमार चिरानियां ने अपने घर पर 21 पौधे गमले में लगाकर उनकी सेवा करने की शपथ ली। अजय कुमार रूंगटा के सहयोग से पौधे वितरण किये गए। प्रो. इसराफिल, प्रो. विजय कुमार, विनोद खंडेलवाल, नीलम चौधरी, मंजू लता पंसारी, अनिता अग्रवाल एवं नवगछिया जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष सपना शर्मा, सचिव चित्रा टिबड़ेवाल ने अपने विचारों को साझा किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *