नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के कमला कुंड निवासी बाबूमनि यादव उर्फ कमांडो यादव को गोपालपुर पुलिस ने गोपालपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी को धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया। सीडीपीओ के लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर गोपालपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

बाबूमनि यादव उर्फ कमांडो यादव अपने पंचायत से पंचायत समिति का सदस्य बनकर गोपालपुर प्रखंड उप प्रमुख पद पर काबिज हुआ है। कमांडो यादव हत्या सहित विभिन्न तरह के संगीन मामलों का नामजद आरोपी है। इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर है। गोपालपुर की सीडीपीओ संगीता कुमारी को दो जून की देर रात को कमांडो यादव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी दी गई थी। सीडीपीओ ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया यतेन्द्र कुमार पाल को दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने गोपालपुर पुलिस को तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीडीपीओ ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने मामला दर्ज कर कमांडो यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आईटी एक्ट के मामले का अनुसंधान सर्किल इंस्पेक्टर द्वारा किया जाता है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उपप्रमुख कमांडो यादव की गिरफ्तारी किया गया है। उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है। देर शाम को सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह द्वारा भी उससे पूछताछ की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *