दिल्ली और मुंबई से आने वाले यात्री एक बार फिर बिहार के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। हाल ही में दिल्ली और मुंबई से आए दो परिवारों के 11 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट ने नींद उड़ा दी है। दोनों परिवार फ्लाइट से पटना आए थे। अब मामले की छानबीन कराई जा रही है। दोनों परिवार के सदस्य किस-किस से मिले, उनमें कौन सा वैरिएंट है, इसकी ट्रेसिंग की जा रही है।

खबर में पोल है। इसमें हिस्सा लेकर आप अपनी राय दे सकते हैं?

हाल के दिनाें में पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में कई ऐसे मामले आए हैं, जिसमें संक्रमण की दर काफी तेज देखने को मिली है। ऐसे में वायरस की संक्रमण क्षमता और उसके वैरिएंट को लेकर मंथन किया जा रहा है। अगर मामला ऐसे ही बढ़ता है तो एयरपोर्ट पर फिर जांच की सख्ती बढ़ाई जा सकती है।

बाहर से आने वाले बढ़ा रहे खतरा

बिहार में कोरोना की रफ्तार बाहर से आने वाले ही बढ़ा रहे हैं। अब तक कई ऐसे मामले आ चुके हैं जिससे संक्रमण को लेकर बड़ा खतरा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो कोरोना पॉजिटिव आने वालों की ट्रवेल हिस्ट्री मिल रही है। बताया जा रहा है, पटना में हाल के दिनों में दो परिवारों में कोरोना के विस्फोट ने स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ा दी।

पटना में एक परिवार दिल्ली से फ्लाइट से आया। परिवार के कुछ सदस्यों में थोड़ा लक्षण दिखाई दिया जिसके बाद जांच कराई गई तो कोरोना पाया गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच में कुल 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

ऐसे ही जब मुंबई से आए एक ही परिवार के कई सदस्यों में लक्षण दिखा और जांच कराई गई तो 5 में कोरोना पाया गया। हाल ही में सभी मुंबई से फ्लाइट से पटना आए थे। ऐसे और परिवार हैं जहां एक से अधिक लोगों में कोरोना का संक्रमण है।

जांच कम हुई तो कोरोना का बढ़ने लगा खतरा

कोरोना को लेकर जांच अब कम हो गई है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था नहीं है। जहां जांच हो भी रही है तो वहां स्वेच्छा का मानक तय किया गया है। ऐसे में जांच बाहर से आने वालों की नहीं हो पा रही है। बाहर से आने वाले परिवार में कोरोना का संक्रमण खतरे की घंटी है।

बताया जा रहा है कि कोरोना से बचाव को लेकर तैयारी करनी होगी नहीं तो जिस तरह से साथ रहने वाले परिवार के सदस्य पॉजिटिव हो रहे हैं, ऐसे ही अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। विभागीय सूत्रों की माने तो मामले को लेकर विभाग में मंथन चल रहा है। अगर मामला बढ़ा और यह खतरे की घंटी बना तो रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक की जांच होगी।

जून महीने में बढ़ने लगे मामले

कोरोना का मामला तेजी से बढ़ रहा है। जून माह के 12 दिन में 178 नए मामले आए हैं। 11 जून को 44 नए मामले आए, जिसमें दिल्ली और मुंबई से आने वाले दो परिवारों से 11 लोग पॉजिटिव आए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *