बिहपुर । मड़वा गांव के समीप एनएच 31पर जनता दरबार ढाबा के पास 13 जून की रात्रि में बारातियों से भरी ऑटो में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पांच बाराती की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस बाबत रुपौली, पूर्णिया निवासी आनंदी मंडल ने झंडापुर में केस दर्ज कराया है।

जिसमें उसने ट्रक नंबर बीआर 1 जीएच 6099 के मालिक हरेंद्र राय निवासी साकिन पटना को नामदार किया है। बता दें कि ट्रक के धक्के से मदन मोहन मंडल, पिन्कु मंडल, छट्टू मंडल, गजेन्द्र साह सभी रुपौली और गजाधर मंडल मधेपुरा की मौत मौके पर हो गई थी। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *