नारायणपुर : नारायणपुर चौक पर शुक्रवार को अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने एनएच 31 पर सुबह ग्यारह बजे से लेकर एक बजे तक टायर जलाकर चक्का जाम व विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के द्वारा एनएच पर से गुजरने वाले एम्बुलेंस को छोडकर हर छोटी से बड़ी गाड़ी को रोक कर सरकार के प्रति छात्रों ने आक्रोश दिखाया।

छात्र निरंजन कुमार ने बताया कि बीस तारीख तक अगर सरकार अपना फैसला नहीं बदलती है तो अनिश्चित समय तक चक्का जाम रहेगा। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शाह, बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार, एसआई राहुल कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव व नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार ने छात्रों को समझाबुझा कर दो घंटे बाद एनएच से जाम हटवाया। वहीं नारायणपुर स्टेशन पर भी कुछ छात्र ने रेल चक्का जाम किया। थोड़ी देर बाद हटा लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *