नवगछिया। : नवगछिया में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी जिसे देखकर लोगों का रौंगटे खड़े हो गए। सोमवार को दोपहर में नवगछिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क थाना रोड में नमामि गंगे योजना प्रोजेक्ट भवन के पास एक नवजात का शव फेका हुआ था

जिसके शरीर से खून भी निकल रहा था। बच्चे में गर्भनाल लगा हुआ था. जिससे लगता है कि कुछ देर पहले ही बच्चे का जन्म हुआ हो। बच्चे का एक हाथ नहीं था जिससे खून निकल रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चे का एक हाथ एक कुत्ते को ले जाते देखा गया था।

नमामि गंगे योजना के पोजक्ट भवन में काम करने वाले गार्ड ने बताया कि कुछ महिलाओं ने उसे देखा और उसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों ने दबे स्वर में बताया कि एक कुत्ता बच्चे का शव मुंह में लेकर आया था वही उसे नोच नोच खा रहा था। घटना की सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने नवजात बच्चे का नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *